बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों में बड़ी गड़बड़ी, चार हजार से ज्यादा पैन मिले गलत, नोटिस जारी

प्रयागराज में बेनामी संपत्तियों की जांच के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। संपत्तियों के दस्तावेजों में चार हजार से अधिक पैन नंबर गलत पाए गए हैं। रजिस्ट्री विभाग और आयकर विभाग की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ कि कई मामलों में खरीदार, विक्रेता या गवाहों के पैन नंबर आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। इसके चलते जिले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 के बीच करीब 18 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पैन से जुड़ी त्रुटियां पाई गईं। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्तियों की जानकारी आयकर विभाग को भेजी जाती है, जहां सत्यापन के दौरान यह गड़बड़ी उजागर हुई।
प्रशासन ने ऐसे सभी मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक सुधार कराया जाएगा और गलत दस्तावेजों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने