प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को वार्षिक संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा 26’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, समय प्रबंधन सीखने और सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस संवाद का हिस्सा बनकर अपने अनुभव साझा करें और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।
‘परीक्षा पर चर्चा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके सवालों का जवाब देते हैं तथा सफलता के मंत्र साझा करते हैं, जिससे छात्रों को प्रेरणा और दिशा मिलती है।
Tags
देश विदेश