रामेश्वरम: पावन तीर्थनगरी श्री रामेश्वरम में परमशक्ति पीठ द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव वर्धनी महल में श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी माँ के आगमन पर वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचार के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
दिनांक 1 से 7 फरवरी तक चलने वाले इस श्रीराम कथा महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संतजन शामिल हो रहे हैं। भक्तों ने दीदी माँ की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अपने संबोधन में दीदी माँ ने कहा कि भगवान की कृपा से रामेश्वरम धाम में कथा श्रवण का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार धामों की एकता और भारतीय संस्कृति की अखंडता पर प्रकाश डाला।
Tags
Uttar Pradesh