नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखे संदेश में कहा, “कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी से मैं बेहद स्तब्ध हूँ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस दुख की घड़ी में भारत, कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”
प्रधानमंत्री के इस बयान में भारत की मानवीय भावना और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी की प्रतिबद्धता झलकती है, जिसमें वैश्विक स्तर पर शांति और सुरक्षा को महत्व दिया गया है।
Tags
देश विदेश