गांधीनगर (गुजरात)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत यह पहल गरीबों को सस्ता और पारदर्शी तरीके से अनाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि CBDC आधारित यह वितरण प्रणाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के सिद्धांत को जमीनी स्तर पर लागू करेगी। टेक्नोलॉजी और प्रधानमंत्री की गरीबों के प्रति संवेदनशील सोच का यह संगम वितरण व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगा।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) और ट्रेड डील के माध्यम से किसानों के हितों की रक्षा की है। उन्होंने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के किसानों और गरीबों की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं।
Tags
देश विदेश