प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत सेवालाल महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान समाज सुधारक संत सेवालाल महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संत सेवालाल महाराज ने सत्य, अहिंसा और उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश देकर समाज में नई चेतना का संचार किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“महान समाज सुधारक श्री संत सेवालाल महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा और उच्च नैतिक मूल्यों का संदेश देकर उन्होंने समाज में नवचेतना का संचार किया। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

जय सेवालाल!”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने