Pm Narendra Modi ने 29 मार्च 2026 को ‘Mann Ki Baat’ की 132वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने वैश्विक संकट के बीच देश की एकजुटता और सामर्थ्य पर भरोसा जताते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
प्रधानमंत्री ने योग और फिटनेस के प्रति बढ़ते आकर्षण पर खुशी व्यक्त करते हुए नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना करते हुए बताया कि इससे देशभर में लोगों की आय बढ़ रही है और जीवन आसान हो रहा है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जल संरक्षण के प्रयासों को भी विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में जनभागीदारी से जल संकट को कम करने और बीमारियों पर नियंत्रण पाने में सफलता मिली है।
इसके अलावा, उन्होंने “ज्ञान भारतम सर्वेक्षण” में भाग लेने का आह्वान किया, जो देश की संस्कृति और पांडुलिपियों के संरक्षण से जुड़ा है। युवाओं के लिए “बजट क्वेस्ट” जैसे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर की टीम की रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत पर गर्व जताया और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही, “अन्वेषण” जैसे विज्ञान को बढ़ावा देने वाले अभियानों की भी सराहना की।
#modi #pmmodi #narendramodi #mannkibaat man ki baat
Tags
देश विदेश