Pm Narendra Modi ने गुजरात के पोरबंदर में आयोजित Madhavpur Mela के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस मेले को भारत की समृद्ध संस्कृति और विविध परंपराओं का जीवंत प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि माधवपुर मेला न केवल गुजरात की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि यह पूर्वोत्तर भारत के साथ उसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करता है। उन्होंने इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सच्चा प्रतिबिंब बताया।
पीएम मोदी ने लोगों से इस भव्य मेले में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह उत्सव विभिन्न संस्कृतियों को एक मंच पर लाकर देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने अपने संदेश में इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे आयोजन देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि उन्होंने अप्रैल 2022 के ‘Mann Ki Baat’ कार्यक्रम में भी माधवपुर मेले के महत्व पर चर्चा की थी और लोगों से इसे सुनने का आग्रह किया।
Tags
देश विदेश