लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया फेज-2 का उद्घाटन, फेज-3 और 4 का शिलान्यास

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शुक्रवार को Lucknow में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के फेज-2 का उद्घाटन किया तथा फेज-3 और फेज-4 का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना शहर के यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लगभग 24 किलोमीटर लंबे इस ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 7,710 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कॉरिडोर शहर की दोनों रिंग रोड, शहीद पथ और किसान पथ को आपस में जोड़ेगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
रक्षा मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से यात्रा का समय काफी कम होगा और शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना लखनऊ के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर परियोजना के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को भी सम्मानित किया गया। राजनाथ सिंह ने सभी श्रमिकों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार हो सकी है।

#rajnathsingh #rajnaath #rakshamantri #cm #yogi #lucknow #central minister #dineshsharma #bjpgovt 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने