जन औषधि दिवस 2026 पर पीएम मोदी का संदेश: सस्ती दवाइयों से लाखों परिवारों को राहत

नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के हर नागरिक को सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में संचालित जन औषधि केंद्रों के माध्यम से लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले खर्च में बड़ी राहत मिल रही है। इन केंद्रों से लोगों को किफायती दाम पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा करते हुए कहा कि #JanAushadhiDiwas2026 के अवसर पर वे उन सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं, जिनके जीवन में इस योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बना रही है, बल्कि देश के लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से भी राहत प्रदान कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने