अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देशवासियों को संदेश

राष्ट्रपती Droupadi Murmu ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव हैं और उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला तथा रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश को गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाएं एक समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज की युवा महिलाएं नए भारत के सपनों को साकार कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

उन्होंने सभी से मिलकर ऐसे समाज के निर्माण की अपील की, जहां महिलाओं को समान अवसर मिले और वे अपनी क्षमताओं के बल पर सफलता हासिल कर सकें।

गौरतलब है कि International Women's Day हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।

#WomensDay #InternationalWomensDay #DroupadiMurmu #WomenEmpowerment #IndiaNews #RespectWomen

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने