असम दौरे पर पीएम मोदी, 47,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

प्रधानमंत्री Narendra Modi 13–14 मार्च 2026 को असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में लगभग 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

13 मार्च को प्रधानमंत्री कोकराझार में करीब 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें असम माला 3.0 योजना के तहत 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 900 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों के निर्माण की शुरुआत शामिल है। इसके अलावा बोडोलैंड क्षेत्र में चार फ्लाईओवर और दो पुलों सहित कई सड़क परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।

उसी दिन गुवाहाटी में प्रधानमंत्री लगभग 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित करेंगे और देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोपिली जलविद्युत परियोजना, नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी पाइपलाइन क्षमता विस्तार और उत्तर-पूर्व गैस ग्रिड के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कामाख्या रेलवे स्टेशन को कामाख्या मंदिर से जोड़ने वाली रोपवे परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

14 मार्च को सिलचर में प्रधानमंत्री शिलांग–सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर सहित लगभग 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने