पश्चिम बंगाल दौरे पर पीएम मोदी, 18,680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

प्रधानमंत्री Narendra Modi 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क अवसंरचना, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी से जुड़े कई बड़े कार्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत से 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इनमें एनएच-19 और एनएच-114 के विभिन्न खंड शामिल हैं, जिससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और यात्रा समय में कमी आएगी। इसके अलावा 231 किलोमीटर लंबे खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की भी आधारशिला रखी जाएगी, जिससे कई जिलों में संपर्क और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर-2 के मशीनीकरण सहित कई बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे माल ढुलाई और बंदरगाह क्षमता में वृद्धि होगी।

रेलवे क्षेत्र में प्रधानमंत्री पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के छह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

#pm #pmmodi
#modi #delhi #anandvihar

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने