नई दिल्ली, 27 मार्च 2026 — Ministry of Defence ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और P-8I समुद्री टोही विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए कुल 858 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।
🔴 तुंगुस्का वायु रक्षा प्रणाली
भारतीय सेना के लिए रूस की Rosoboronexport के साथ 445 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है। यह अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली विमान, ड्रोन और क्रूज मिसाइल जैसे हवाई खतरों से निपटने में सक्षम है, जिससे भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली और मजबूत होगी।
भारतीय नौसेना के लिए 413 करोड़ रुपये का अनुबंध Boeing India Defense Private Limited के साथ किया गया है। इसके तहत P-8I विमानों का डिपो स्तर का रखरखाव (MRO) भारत में ही किया जाएगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
इस पूरे समझौते से न केवल भारत की सैन्य ताकत में इजाफा होगा, बल्कि Make in India के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को भी मजबूती मिलेगी।
#Defence #army #military #ncc #रक्षामंत्री #rakshamantralay
Tags
देश विदेश