प्रयागराज में गंगा घाट पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने गए 4 बच्चे अचानक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से 2 बच्चों को निकाल लिया गया, जबकि 2 अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों और नावों की मदद से गंगा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में नहाते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।
Tags
Prayagraj