प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत की राजकीय यात्रा के दौरान स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इस यात्रा से भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह भारत की राजकीय यात्रा पर हैं और इस दौरान भारत की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, तकनीक और सहयोग के अन्य क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति स्टब की पोस्ट का जवाब देते हुए भारत में उनका स्वागत किया और कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री ने रायसीना डायलॉग 2026 में उनके मुख्य संबोधन का भी इंतजार जताया।
Tags
देश विदेश