प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने होली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रंगों और उमंग का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार पूरे वातावरण को नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। इस दौरान चारों ओर दिखाई देने वाले रंग और खुशियां लोगों के जीवन में सकारात्मकता और आनंद का संचार करते हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें वसंत ऋतु की सुंदरता, प्रकृति के रंगों और प्रेम के उल्लास का वर्णन किया गया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों की बहार लाए और हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि तथा सफलता के रंग भर दे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने