कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन GCWAS-2026 के उद्घाटन सत्र में शिरकत की और इसे संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बुवाई, कटाई, प्रसंस्करण और फसलों को बाजार तक पहुंचाने सहित कृषि के हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन और कृषि आधारित उद्यमों में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं को नीति निर्माण, निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व के पदों में अधिक भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि देश के कई कृषि विश्वविद्यालयों में 50 से 60 प्रतिशत तक छात्राएं पढ़ रही हैं और वे शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में सरकार और समाज की जिम्मेदारी है कि इन प्रतिभाशाली छात्राओं को कृषि क्षेत्र में नेतृत्व के अवसर दिए जाएं।

राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा कि महिला किसानों को भूमि स्वामित्व, तकनीकी ज्ञान और वित्तीय संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिलनी चाहिए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोलेगा तथा सतत और समावेशी विकास को गति देगा।

#president #krishi #शिवराजसिंह #shivrajsinghchauhan #द्रौपदीमुर्मू 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने