CM योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में पर्यटन थाने का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनपद Mathura के पवित्र नगर Vrindavan में नव निर्मित पर्यटन थाने के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
यह अत्याधुनिक पर्यटन थाना आधुनिक सुविधाओं और स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम से सुसज्जित है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यहां तैनात बहुभाषी पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करने में सहायता करेंगे। इसके साथ ही 24×7 हेल्प सेंटर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस पर्यटन थाने की स्थापना की गई है। विशेष रूप से महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने