राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए।
इस दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया तथा श्री राम यंत्र की स्थापना और पूजन भी किया।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि का स्पर्श करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलते हुए देश एक समावेशी और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि राम राज्य का आदर्श सामाजिक समरसता, आर्थिक समृद्धि और नैतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन आदर्शों का पालन करते हुए भारत 2047 तक अपने विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने नागरिकों से एकता, प्रेम और सेवा की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान भी किया।
#ayodhya #rammandir #ram #president #द्रौपदी #Droupadimurmu
Tags
देश विदेश