पीएम नरेंद्र मोदी ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में देश की समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और मजबूत करे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि ये मूल्य राष्ट्र निर्माण के सामूहिक प्रयासों को नई गति देंगे और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के लिए सुख, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में नव वर्ष की बधाई देते हुए राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
Tags
देश विदेश