प्रयागराज: जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात 1 बजे लगभग गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर टिन शेड उड़ गए और बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। इस मौसम का सबसे ज्यादा असर खेतों पर पड़ा है, जहां तैयार खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई और आम के पेड़ों से बौर व फल गिर गए। खेतों में पानी भरने से नुकसान और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Prayagraj Weather, Aandhi Barish News, Wheat Crop Damage, Mango Loss, Mausam Update
Tags
Prayagraj