प्रधानमंत्री का संदेश
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। उन्होंने कामना की कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की कृपा बनाए रखें, जिससे राष्ट्र की शक्ति और भी मजबूत हो।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट करते हुए लिखा:
“सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए… जय बजरंगबली!”
Tags
देश विदेश