कुरनूल हादसे में जान गंवाने वालों पर जताई संवेदना, घायलों के लिए भी सहायता राशि घोषित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
कुरनूल हादसे पर PM मोदी का बड़ा ऐलान—मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख सहायता
#BreakingNews #PMModi #AndhraPradesh #Kurnool #ReliefFund #IndiaNews
Tags
देश विदेश