16 यूपी बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, प्रयागराज में जुटेंगे 550 से अधिक कैडेट्स

प्रयागराज में युवा शक्ति को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 16 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 का आयोजन किया जा रहा है। यह दस दिवसीय शिविर 20 मई 2026 से 29 मई 2026 तक बी.बी.एस. विद्या मंदिर, कादिलपुर, प्रयागराज में आयोजित होगा। शिविर का संचालन 16 UP Battalion NCC Prayagraj के नेतृत्व में किया जाएगा।
शिविर में प्रयागराज ग्रुप की विभिन्न एनसीसी बटालियनों से 550 से अधिक कैडेट्स भाग लेंगे। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में सैन्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना का विकास करना है। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भीषण गर्मी और उष्ण लहर जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कैडेट्स का उत्साह और मनोबल ऊंचा बना हुआ है। कैडेट्स की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर परिसर में वाटर कूलर, कूलर, पंखे, शीतल पेयजल, चिकित्सकीय सहायता और विश्राम स्थलों की विशेष व्यवस्था की गई है।

यह प्रशिक्षण शिविर कैम्प कमांडेंट Colonel Nishant Bariyar एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट Major Santosh Jaiswal के निर्देशन और मार्गदर्शन में संपन्न होगा। इसकी जानकारी 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के कमान अधिकारी एवं कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार ने दी।

#Prayagraj #NCC #NCCCamp #UPBattalion #YouthPower #IndianArmy #Cadets #Leadership #NationalUnity #PrayagrajNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने