Office of the Registrar General and Census Commissioner of India ने जनगणना 2027 को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त ने नई दिल्ली स्थित जनगणना भवन से छह एलईडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये वैन दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को जनगणना में भागीदारी, स्व-गणना (Self Enumeration) सुविधा और जनगणना 2027 की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी देंगी। अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराना है।
दिल्ली के NDMC और छावनी बोर्ड क्षेत्रों में घर-घर जाकर फील्ड विजिट का कार्य जारी है, जबकि MCD क्षेत्रों में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग का कार्य करेंगे।
जनगणना 2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा शुरू की गई है, जिसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक देश के 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग 92 लाख परिवार स्व-गणना पूरी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी आज से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 21 मई तक चलेगी।
जनगणना के दौरान परिवारों की आवासीय स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़े 33 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी जुटाई जाएगी। यह डेटा सरकारी योजनाओं, नीति निर्माण और विकास कार्यों के लिए उपयोगी होगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारी Census Act 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
#Census2027 #जनगणना2027 #SelfEnumeration #DigitalIndia #DelhiNews #CensusIndia #GovernmentOfIndia #PublicAwareness #IndiaDevelopment #BreakingNews
Tags
देश विदेश