प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया विकसित भारत और समावेशी विकास पर लेख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा लिखे गए एक विशेष लेख को साझा किया है। इस लेख में अमृतकाल के दौरान सरकार की उन प्रमुख पहलों का उल्लेख किया गया है, जिनसे देशभर में खासकर महिलाओं, युवाओं और किसानों को लाभ मिला है।

लेख में स्वामी विवेकानंद, तिरुवल्लुवर और सुब्रमण्यम भारती के विचारों से प्रेरणा लेते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि भारत लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं।

पीएम मोदी द्वारा साझा किए गए इस संदेश में आत्मनिर्भर भारत, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

#PMModi #ViksitBharat2047 #AmritKaal #NarendraModi #IndiaDevelopment #NariShakti #Youth #Farmers #IndiaNews #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने