PM-WANI में बड़े बदलाव: अब QR स्कैन से लैपटॉप होगा कनेक्ट, मिलेगी सस्ती शॉर्ट-टर्म WiFi सुविधा

भारत में सार्वजनिक वाई-फाई सेवाओं को आसान और अधिक सुलभ बनाने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने पीएम-वाणी (PM-WANI) योजना में कई बड़े बदलाव किए हैं। अब यूजर्स QR कोड स्कैन करके आसानी से अपने लैपटॉप और अन्य डिवाइस को सार्वजनिक WiFi से कनेक्ट कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत 15, 30 और 60 मिनट की अल्पकालिक वाई-फाई योजनाएं भी शुरू की गई हैं, जिससे छात्रों, यात्रियों और कम समय के लिए इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को कम कीमत में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा PM-WANI हॉटस्पॉट के नामों को भी मानकीकृत किया गया है, ताकि लोग आसानी से असली और सुरक्षित नेटवर्क की पहचान कर सकें।

दूरसंचार विभाग ने सभी हितधारकों को जुलाई 2026 तक इन नए नियमों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इन सुधारों का उद्देश्य हर नागरिक तक सस्ता और आसान डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाना है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी के नेतृत्व में PM-WANI नेटवर्क को आधुनिक और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

सरकार का मानना है कि सार्वजनिक WiFi अब छात्रों, यात्रियों, छोटे व्यापारियों और पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा बन चुका है।
#PMWANI #DigitalIndia #WiFi #Internet #TechnologyNews #JyotiradityaScindia #DigitalConnectivity #IndiaNews #TechUpdate #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने