प्रयागराज में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 के दौरान एनसीसी कैडेट्स को अग्निशमन एवं नागरिक सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह शिविर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज द्वारा बीबीएस विद्या मंदिर, कादिलपुर में 20 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के छठवें दिन नागरिक सुरक्षा प्रयागराज के उपनियंत्रक नीरज मिश्रा और सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी ने कैडेट्स को अग्निशमन नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन बचाव कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान कैडेट्स को सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शिविर प्रशासन का उद्देश्य कैडेट्स को आपात परिस्थितियों में सेवा, नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार, डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर संतोष जायसवाल, सूबेदार मेजर सीताराम, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार कृपाल सिंह तथा किशोरी लाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कैडेट्स के अनुशासन और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण की सराहना की।
#NCC #Prayagraj #FireSafety #DisasterManagement #NCCCadet #CivilDefence #PrayagrajNews #TrainingCamp #UPNews #PrayagrajCityNews
Tags
Prayagraj