माउंट एवरेस्ट फतह कर लौट रहे भारतीय पर्वतारोही अरुण कुमार तिवारी का निधन, परिवार ने शव वहीं छोड़ने का लिया फैसला
हैदराबाद के 53 वर्षीय टेक प्रोफेशनल और पर्वतारोही अरुण कुमार तिवारी का माउंट एवरेस्ट अभियान के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, अरुण तिवारी ने हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया था, लेकिन वापसी के दौरान हिलेरी स्टेप के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई और दुखद मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एवरेस्ट की अत्यधिक ऊंचाई और कठिन मौसम के कारण शव को नीचे लाना बेहद जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में परिवार ने भावुक निर्णय लेते हुए अरुण कुमार तिवारी के पार्थिव शरीर को वहीं पर्वत पर छोड़ने का फैसला किया है।
Tags
देश विदेश