CM Suvendu Adhikari ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भावुक अंदाज में प्रवेश कर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे सुवेंदु अधिकारी ने सदन में प्रवेश करने से पहले विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर मत्था टेककर लोकतंत्र के मंदिर को नमन किया। उनके इस कदम की तुलना प्रधानमंत्री Narendra Modi से की जा रही है, जिन्होंने वर्ष 2014 में पहली बार संसद पहुंचने पर संसद भवन की सीढ़ियों को नमन किया था।
विधानसभा पहुंचने से पहले सुवेंदु अधिकारी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय में शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद वह सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे।
इस दौरान राज्य सरकार की ओर से सामाजिक योजनाओं को लेकर भी बड़ा संकेत दिया गया। जानकारी के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग भत्ता को 1000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2000 रुपये किए जाने की तैयारी है। इस फैसले से लाखों लाभार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
#SuvenduAdhikari #WestBengal #Assembly #NarendraModi #BreakingNews #BengalPolitics #PensionScheme #IndiaNews
Tags
West Bengal