प्रचंड गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हटिया पुलिस बूथ चौराहे पर क्षेत्रीय निवासियों द्वारा जलजीरा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों को ठंडा जलजीरा और शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों और राहगीरों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
इस सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जलजीरा और शरबत ग्रहण कर आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक सेवा और मानवता का सुंदर संदेश देखने को मिला। आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम के संयोजक मनोज केसरवानी, शिवम केसरवानी, धीरज केसरवानी, आशीष अग्रहरी, अमन, कान्हा, रेहान, उज्जवल, आकाश, रवि और आनस सहित कई युवा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य गर्मी के मौसम में लोगों के लिए काफी राहत भरे साबित होते हैं।
#Prayagraj #HeatWave #SocialService #Jaljeera #SharbatDistribution #PrayagrajNews #SummerRelief #BJP
Tags
Prayagraj