प्रयागराज में पुरुषोत्तम मास पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं विष्णु महामंत्र जाप

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर धाम, काशीराज नगर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान पूर्वक संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं विष्णु महामंत्र जाप का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुप्रसिद्ध सुंदरकांड मर्मज्ञ पंडित प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। उनके मधुर भजनों और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुंदरकांड पाठ के बाद विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ विष्णु महामंत्र जाप का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से मंत्र जाप में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के संयोजक एवं ट्रस्ट के संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता ‘अन्नू भैया’ द्वारा भगवान जगन्नाथ जी को विशेष भोग अर्पित किया गया तथा भव्य आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी, सतीश चंद्र केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, पूनम गुप्ता, अमर रस्तोगी, पप्पू कलश, त्रिलोकी केसरवानी, संजय गुप्ता, शशिकांत जायसवाल ‘पप्पू’, हैप्पी कसेरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

#Prayagraj #JagannathTemple #Sunderkand #VishnuMahamantra #ReligiousEvent #PrayagrajNews #Bhakti #JagannathMahotsav

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने