यूरोपियन इंडस्ट्री सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: “अब Intent नहीं, Investment का समय

Narendra Modi ने गोथनबर्ग में आयोजित European Round Table for Industry सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत-यूरोप साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और यूरोप आज “Balanced, Secure and Sustainable World” के लिए रणनीतिक साझेदार बन चुके हैं।
पीएम मोदी ने India-EU Free Trade Agreement को “Mother of all Deals” बताते हुए कहा कि इसे जल्द लागू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए यूरोपीय कंपनियों को भारत में बड़े निवेश के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने 5 प्रमुख क्षेत्रों — डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, AI एवं सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर — में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में talent, scale, demand और stability मौजूद है, जो वैश्विक कंपनियों के लिए बड़ा अवसर है।

उन्होंने Volvo Group, Ericsson, Nokia, ASML, SAP, Shell और Airbus जैसी कंपनियों का उल्लेख करते हुए भारत को Global Manufacturing और Innovation Hub बनाने की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोप की साझेदारी केवल व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतंत्र, विश्वास, नवाचार और साझा समृद्धि की साझेदारी है। उन्होंने भारत-यूरोप CEO Roundtable और India Action Group बनाने का भी सुझाव दिया ताकि दोनों क्षेत्रों के उद्योगों के बीच सहयोग और मजबूत हो सके।

#PMModi #Europe #IndiaEU #Investment #FreeTradeAgreement #DigitalIndia #MakeInIndia #Semiconductor #GreenEnergy #AI #Business #NarendraModi #EuropeIndustry #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने