प्रयागराज में युवा शक्ति के भीतर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज के नेतृत्व में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–63 का शुभारम्भ हो गया। यह 10 दिवसीय शिविर बी.बी.एस. विद्या मंदिर, कादिलपुर परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज की विभिन्न इकाइयों के सैकड़ों कैडेट्स उत्साह एवं पूर्ण सैन्य अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं।
शिविर का उद्घाटन कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार ने किया। उन्होंने कैडेट्स को “एकता एवं अनुशासन” की शपथ दिलाते हुए राष्ट्रसेवा, साहस, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत पाठशाला है, जो युवाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती है।
शिविर के दौरान कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, हथियार प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, आत्मअनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भीषण गर्मी और विपरीत मौसम को देखते हुए शिविर परिसर में स्वास्थ्य, सुरक्षा, शीतल पेयजल, विश्राम एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।
डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर संतोष जायसवाल ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र समर्पण की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद कैडेट्स पूरे उत्साह और समर्पण के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।
#nccprayagraj
NCC, Prayagraj
NCCCamp YouthPower
UnityAndDiscipline
IndianYouth, Cadets
Leadership
NationFirst, MilitaryTraining
Tags
Prayagraj