केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप-राज्यपालों एवं प्रशासकों को पत्र लिखा है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
देशभर में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देने को कहा है। इनमें सुरक्षित पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पंखे और कूलर, साफ शौचालय, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, निर्बाध बिजली आपूर्ति और जरूरत पड़ने पर पोर्टेबल शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि छात्रों का हित और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य सरकारों से यह भी अनुरोध किया कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भरोसा जताया कि सभी राज्य सरकारें NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा के पारदर्शी, निष्पक्ष और सफल संचालन में पूरा सहयोग देंगी।
#NEETUG2026 #DharmendraPradhan #NEETReExam #EducationNews #NEETExam #Students #BreakingNews #IndiaNews #ExamUpdate #PrayagrajCityNews
Tags
देश विदेश