उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन द्वारा नैनी स्थित आजाद गौधाम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का 55वां जन्मदिन "गौ माता सेवा दिवस" के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी सोनू एवं संगठन के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्र सेवा, सनातन धर्म के संरक्षण तथा गौ सेवा के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर 55 किलो हरा चारा, गुड़ एवं खीरा गौमाता को अर्पित किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौमाता की सेवा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम संयोजक शत्रुघ्न जायसवाल ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, अजय अग्रहरि, कृष्णा केसरवानी, गौरव गुप्ता, कमलेश केसरवानी, ऋषभ शुक्ला, उमालाल पांडे, मुन्ना पांडे, पद्माकर श्रीवास्तव, राजकुमार केसरवानी, पतिविंदर सिंह, रोशनी अग्रवाल, अमित केसरवानी, शिवलाल केसरवानी, राम बाबू केसरवानी, अशोक गुप्ता, नीरज केसरवानी सहित अनेक लोगों ने गौ सेवा में सहभागिता की।
#YogiAdityanath #YogiJiBirthday #GauSeva #GauMataSevaDiwas #PrayagrajNews #Naini #UttarPradesh #SanatanDharma #HindiNews #UPNews #CowProtection #YogiAdityanathBirthday #LocalNews #BharatNews #GauSevaDiwas
Tags
Prayagraj