भागवत धर्म और संस्कृति की नवचेतना का अमर ग्रंथ : पुनीत जी महाराज

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का विवाहोत्सव

प्रयागराज। श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा बरगद घाट हनुमान मंदिर, मीरापुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का रसपान कराते हुए आचार्य पुनीत जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की नवचेतना का अमर ग्रंथ है। इसमें प्रेम, भक्ति, वात्सल्य, वैराग्य और सत्य का अद्भुत संगम है, जो मानव जीवन को धर्म और मोक्ष का मार्ग प्रदान करता है।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज ने कंस वध, गोपी-कृष्ण महारास तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के दिव्य विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी का विवाहोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, जिसमें श्रद्धालु झूम उठे।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश केसरवानी, पार्षद साहिल अरोरा एवं रोहित वर्मा ने भगवान की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक ठाकुर ने किया। कथा में समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल, महामंत्री हरिमोहन मालवीय, आर.के. शर्मा, आर.बी. सिंह, जगमोहन मल्होत्रा, भोले मालवीय, आशीष कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, संतोष दास, कौशल केसरवानी, मधुबाला श्रीवास्तव, शांति प्रजापति, अंश वर्मा, रानी केसरवानी, कंचन मौर्य, अभिलाष केसरवानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

#Prayagraj #BhagwatKatha #KrishnaVivahMahotsav #HanumanSevaSamiti #Merapur #PuneetJiMaharaj #ReligiousNews #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने