नोएडा। सेक्टर-74 स्थित IVY County Society में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं, जबकि आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और निवासी सुरक्षित स्थानों की ओर निकलने लगे।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। राहत और बचाव कार्य के दौरान इमारत के अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी एहतियातन बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलने पर Yogi Adityanath ने भी मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
#NoidaFire #IVYCounty #NoidaNews #BreakingNews #YogiAdityanath #UttarPradesh #FireIncident #PrayagrajCityNews
Tags
Uttar Pradesh