प्रयागराज के साउथ मलाका में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी

प्रयागराज, 3 जून। शहर के साउथ मलाका क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर चार शव पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में सभी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

प्रयागराज के दक्षिण मलाका क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान से एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अंकिता वैश्य (62) और बेटी मीनाक्षी (40) के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि तीनों की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, कई दिनों से घर से कोई बाहर नहीं निकला था। मंगलवार को मकान से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर तीनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। शवों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। जबकि चौथा शव नीचे फ्लोर पर मिला। 

मृतकों में बुजुर्ग दंपति, उनकी बेटी तथा एक अन्य पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हत्या दो से तीन दिन पहले किए जाने की आशंका है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पारिवारिक या संपत्ति विवाद की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मृतक दंपति के पुत्र अभिषेक की भी तलाश कर रही है, जो पिछले कुछ दिनों से लापता बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

#Prayagraj #PrayagrajNews #TripleMurder #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #UPPolice #MurderCase #HindiNews #PrayagrajCityNews #LatestNews #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #NewsUpdate #ViralNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने