ज्येष्ठ मंगलवार पर राहगीरों को वितरित किया गया मैंगो जूस शर्बत

प्रयागराज। ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार के अवसर पर नवयुवक संघ कोठा पार्चा एवं जनहित कारिणी समिति द्वारा कोठा पार्चा क्षेत्र में राहगीरों के लिए मैंगो जूस शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विकास गुप्ता ने किया।

भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य का उद्घाटन भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों को शीतल मैंगो जूस शर्बत वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मयंक गुप्ता, नितिन कुशवाहा, लक्ष्य होजरी, विकास गुप्ता, प्रशांत कनौजिया, बबली तनु, शीतल, अन्नू, आयुष सिंह, जयकिशन कुशवाहा, रिक्की सहित अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

#JyeshthaMangalwar #SevaHiSangathan #Prayagraj #KothaParcha #MangoJuiceDistribution #BadeMangal #SocialService #PrayagrajCityNews #जनहित_कारिणी_समिति #नवयुवक_संघ_कोठा_पार्चा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने