राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत-उत्तरी मैसेडोनिया के आर्थिक संबंधों को नई दिशा देने का किया आह्वान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे में आयोजित भारत-उत्तरी मैसेडोनिया व्यापार फोरम को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और निवेश संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत और उत्तर मैसेडोनिया के बीच मौजूदा व्यापार दोनों देशों की वास्तविक क्षमता की तुलना में काफी कम है और इसे इस दशक के अंत तक दोगुना किया जा सकता है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली उत्तर मैसेडोनिया यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने उद्योग जगत से व्यापार के साथ-साथ निवेश, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, नवाचार और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ावा देने की अपील की।

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि प्रसंस्करण और हरित ऊर्जा को भविष्य के सहयोग के प्रमुख क्षेत्र बताया। राष्ट्रपति ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की सफलता का उल्लेख करते हुए उत्तर मैसेडोनिया को डिजिटल भुगतान और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि यह व्यापार फोरम दोनों देशों के उद्योगपतियों, निवेश एजेंसियों और उद्यमियों के बीच नए अवसर पैदा करेगा तथा आर्थिक सहयोग को नई गति देगा।

अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मदर टेरेसा स्मारक का भी दौरा करेंगी। इसके अलावा वे स्कोप्जे संग्रहालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगी और विश्व प्रसिद्ध ओहरिड झील (Ohrid Lake) का भी भ्रमण करेंगी।
President Droupadi Murmu, North Macedonia, India North Macedonia Relations, Business Forum, UPI, AI, Digital Public Infrastructure, Skopje, Trade Relations, International News, Prayagraj City News

#DroupadiMurmu #NorthMacedonia #IndiaRelations #BusinessForum #UPI #AI #InternationalNews #Trade #DigitalIndia #PrayagrajCityNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने