होलागढ़ में आईटीआई छात्र हिमांशु सरोज हत्याकांड से तनाव, आरोपी के घर रखा गया शव

youtubeहोलागढ़ के झौनी का पूरा गांव में छात्र की हत्या के बाद भारी तनाव

होलागढ़ के झौनी का पूरा गांव में आईटीआई छात्र हिमांशु सरोज (18) की हत्या के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण बना रहा। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्र की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

सोमवार को जैसे ही हिमांशु का शव गांव पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने शव वाहन को रोक लिया और मांग करने लगे कि शव आरोपी के घर ले जाया जाए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। बाद में ग्रामीणों के दबाव के बीच शव आरोपी के घर के बाहर रखा गया। घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
परिजनों का आरोप है कि हिमांशु के साथ पढ़ने वाले साहिल और उसके साथियों ने उसे गोली मारी थी। घायल अवस्था में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और भाजपा गंगापार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान भी गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां रीता देवी से मुलाकात कर परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

#Prayagraj #Holagarh #HimanshuSaroj #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PrayagrajNews #JusticeForHimanshu #UttarPradesh #HindiNews

https://youtube.com/shorts/Twrc6MUOFdY?si=7QRrtA7cuvtHnHF4

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने