नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकेत दिए हैं कि प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार आज होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में महत्वपूर्ण और सख्त फैसले ले सकती है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार देर रात जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि "प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई के संबंध में कल की कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।"
सरकार पहले से ही परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक रोकने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत बनाने से जुड़े अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है।
सरकार का कहना है कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
https://www.instagram.com/reel/DbKfnbZykNK/?igsh=MW5icWZsNW1ua3hsdg==
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रश्नपत्र लीक, पेपर लीक, कैबिनेट बैठक, मोदी सरकार, परीक्षा सुरक्षा, शिक्षा समाचार, Breaking News Hindi, PIB News, Paper Leak News.
Tags
देश विदेश