नशा मुक्त युवा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील, जलगांव के हर गांव तक पहुंचेगा संदेश

जलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान को व्यापक जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से जलगांव में जिला नियोजन भवन में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आध्यात्मिक संस्थाओं, संतों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “काशी से शुरू हुआ नशा मुक्ति का संदेश जलगांव के हर गांव तक पहुंचना चाहिए।” उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को नशे से दूर रखते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने पर जोर दिया।

रक्षा खडसे ने कहा कि स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त युवा पीढ़ी विकसित भारत की महत्वपूर्ण शक्ति है। इसके लिए सरकार के साथ संत, आध्यात्मिक संस्थाएं, सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान और युवा मिलकर काम करें।

महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन हरि महाराज ने युवाओं को नशे से दूर रखने में परिवार, समाज और आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वयंसेवा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। MY भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा क्लबों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के समन्वय से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की योजना पर चर्चा हुई।

मंत्री संजय सावकारे और विधायक राजू भोले ने भी अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।
#NashaMuktYuva #ViksitBharat #RakshaKhadse #Jalgaon #NashaMukti #Youth #MYBharat #DrugFreeIndia #YouthPower #IndiaNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने