नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योजना के तहत अब तक 1.25 करोड़ से अधिक घरों को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण पूरा कर लाभार्थियों को सौंपा जा चुका है। सरकार अब PMAY-U 2.0 के क्रियान्वयन में तेजी ला रही है।
6 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) की 8वीं बैठक हुई। बैठक में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए PMAY-U 2.0 के तहत 2.09 लाख से अधिक नए घरों को मंजूरी दी गई।
नई स्वीकृतियों के बाद PMAY-U 2.0 के तहत मंजूर घरों की कुल संख्या 18.38 लाख से अधिक हो गई है। इनमें 14.40 लाख घर लाभार्थी नेतृत्व निर्माण (BLC), 2.48 लाख किफायती आवास साझेदारी (AHP), 1.36 लाख ब्याज सब्सिडी योजना और 13,046 किफायती किराये के आवास से जुड़े हैं।
योजना में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। 2.09 लाख नए स्वीकृत घरों में से 2.03 लाख घर महिलाओं को आवंटित किए गए हैं। वहीं, PMAY-U और PMAY-U 2.0 के तहत स्वीकृत कुल 1.25 करोड़ घरों में करीब 1 करोड़ घर महिलाओं के नाम या संयुक्त स्वामित्व में हैं।
#PMAY #PMAYUrban #PMAYU2 #PradhanMantriAwasYojana #HousingForAll #GovernmentScheme #WomenEmpowerment #AffordableHousing #IndiaNews #PMAYNews
Tags
देश विदेश