उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों के कमिश्नर बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के मंडलायुक्तों के साथ विभागीय सचिवों, निगमों के प्रबंध निदेशकों और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडल और डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। शुभम कुमार को बरेली मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त और संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है, जबकि सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
वहीं रविन्द्र को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादलों के बाद संबंधित विभागों और मंडलों में प्रशासनिक कामकाज की नई व्यवस्था लागू होगी।

UP IAS Transfer, IAS Transfer, उत्तर प्रदेश, IAS तबादला, मंडलायुक्त, प्रयागराज मंडलायुक्त, गोरखपुर, बस्ती, बरेली, लखनऊ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने