रामनाथ कोविंद की आत्मकथा को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया भारतीय लोकतंत्र की धरोहर, युवाओं से पढ़ने की अपील

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा के विमोचन पर बोले पीएम मोदी, भारतीय लोकतंत्र और संघर्षों की कहानी बताएगी किताब

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा के विमोचन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जीवन संघर्ष, सादगी, सेवाभाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर साबित होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविंद की जीवन यात्रा को उनके अपने शब्दों और अनुभवों के माध्यम से जानना देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगा। उनकी आत्मकथा का नाम “Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles” है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किताब का शीर्षक इस बात को दर्शाता है कि संघर्ष व्यक्तिगत हो सकते हैं, लेकिन उनसे मिलने वाली सफलता भारत के गणतंत्र और लोकतंत्र की सफलता है।

नरेंद्र मोदी ने कोविंद के बचपन के संघर्षों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनका जन्म कानपुर देहात के एक सामान्य परिवार में हुआ। बचपन में घर में आग लगने की घटना में उनकी मां का निधन हो गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी कठिन परिस्थिति किसी को भी तोड़ सकती थी, लेकिन कोविंद ने मुश्किलों को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने शिक्षा को आगे बढ़ने का माध्यम बनाया और मेहनत के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनकी सादगी और विनम्रता कायम रहने का उल्लेख किया। उन्होंने गांव परौंख में अपने गुरुओं के पैर छूने और गांव की मिट्टी को नमन करने की घटना को भारतीय संस्कारों का उदाहरण बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविंद का जीवन इस बात का उदाहरण है कि सामान्य परिस्थितियों से आने वाला व्यक्ति अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। उन्होंने युवाओं से कठिनाइयों से न घबराने और शॉर्टकट के बजाय मेहनत तथा अनुभव से सीखने का आग्रह किया। 

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि कोविंद की आत्मकथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी और उन्हें इतिहास तथा लोकतंत्र को समझने का अवसर प्रदान करेगी।



#RamnathKovind #PMModi #Autobiography #IndianRepublic #IndianDemocracy #YouthPower #NarendraModi #IndiaNews #Democracy #NationalNews #prayagrajcitynews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने