प्रयागराज में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, इस्कॉन मंदिर और नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रयागराज के बलुआ घाट स्थित इस्कॉन मंदिर में कान्हा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के भव्य श्रृंगार के दर्शन किए और जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंदिर परिसर में मध्य रात्रि 12 बजे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारियों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर भगवान का गाय के दूध, दही, शहद, पंचामृत, गंगाजल और तुलसी पत्र से अभिषेक किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को पंचमेवा सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। मध्य रात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया।

नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में गोपेश्वर स्वरूप में सजे भोलेनाथ

वहीं, मुट्ठीगंज स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का गोपेश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। धार्मिक आयोजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दोनों मंदिरों में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर भक्ति में सराबोर नजर आए।

प्रयागराज, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जन्माष्टमी, इस्कॉन मंदिर, बलुआ घाट, नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, मुट्ठीगंज, कृष्ण जन्माष्टमी, प्रयागराज न्यूज
#Prayagraj #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #ISKCON #BaluaGhat #Muthiganj #KrishnaJanmotsav #PrayagrajNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने