मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में शालीमार बाग की RWA प्रतिनिधियों से संवाद, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

आज मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में शालीमार बाग की विभिन्न RWA (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद किया। प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की अपेक्षाओं, प्राथमिकताओं और शालीमार बाग के विकास को लेकर अपना विजन को मुख्यमंत्री से साझा किया। उनकी बातों को मुख्यमन्त्री ने ध्यानपूर्वक सुना और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।
पिछले एक वर्ष में नहर पर एलिवेटेड रोड, रिवरफ्रंट तथा छठ घाटों के विकास, अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नई स्ट्रीट लाइटिंग, कम्युनिटी सुविधाओं, पार्किंग, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल और अस्पतालों सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि जनभागीदारी ही सुशासन की आधारशिला है। साझा प्रयासों से शालीमार बाग को एक सुव्यवस्थित, सक्षम और संतुलित मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने